सागर।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा एवं खेल तथा हेल्थ केयर विषयों के तहत औद्योगिक भ्रमण कराया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर से विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर बस के माध्यम से भ्रमण के लिए रवाना किया गया भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बीनाजी में स्थित शांति धारा दुग्ध उत्पादक इकाई एवं हथकरघा उद्योग का अवलोकन कराया गया विद्यार्थियों ने दुग्ध उत्पादन एवं हथकरघा उद्योग की कार्यप्रणाली को समझा तथा विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की इसके पश्चात विद्यार्थियों ने बिना जी मंदिर के दर्शन किए
औद्योगिक भ्रमण के अगले चरण में विद्यार्थियों को देवरी पुलिस थाना ले जाया गया जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर सुरक्षा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका से भी अवगत कराया गया इस शैक्षणिक भ्रमण में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के कुल 62 विद्यार्थियों ने सहभागिता की भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना व्यावसायिक गतिविधियों से परिचित कराना तथा उनमें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भरत सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया इस दौरान अरुण कुमार दुबे इंद्रपाल सिंह लोधी श्रीमती श्रद्धा जैन, सुश्री अंजलि दांगी एवं व्यावसायिक शिक्षक डॉ. अरविंद यादव उपस्थित रहे शिक्षकों के निर्देशन में विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के औद्योगिक एवं शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान कौशल और व्यावहारिक समझ को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
0 Comments