सागर। सिरोंजा निवासी राहुल सिंह राजपूत ने धर्मेंद्र अहिरवार और दिनेश वर्मा के खिलाफ मारपीट गाली गलौज धार्मिक भावनाएं आहत करने तथा एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में 27 अक्टूबर की घटना का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और परिवार की महिलाओं के संबंध में भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग को लेकर करणी सैनिक पुलिस कार्यालय पहुंचे इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ASP नरेंद्र सोलंकी ने जल्द जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया ज्ञापन सौंपने के दौरान भूपेंद्र सिंह राजपूत, शैलेंद्र सिंह बम्होरी, नरेंद्र सिंह ठाकुर, दीपक राजपूत, मुन्ना ठाकुर, महेंद्र ठाकुर रिंकू ठाकुर, मुकेश ठाकुर, गणपत ठाकुर, बसंत सिंह ठाकुर, दिनकर तिवारी, कपिल स्वामी और भूपेंद्र ठाकुर अतुल अहिरवार युवा अध्यक्ष टीम जीवन सिंह शेरपुर सहित अनेक करणी सैनिक मौजूद रहे।
0 Comments