30 अक्टूबर को मनाया जाएगा पीएम किसान उत्सव दिवस 24वीं किस्त का होगा वितरण

सागर।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का वितरण 30 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा इस अवसर को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राही किसानों को किस्त का वितरण किया जाएगा इस संबंध में कार्यालय आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन मध्यप्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में सागर जिले में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं योजना के अंतर्गत ग्रामों के लिए नामांकित ग्राम नोडल अधिकारियों (VNO) को कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल कराया जाएगा किसानों को ई-केवाईसी आधार एवं बैंक खाते की लिंकिंग तथा पीएम किसान पोर्टल पर भुगतान की स्थिति देखने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments