सागर।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी सागर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों में पुलिस का भय पैदा करने के उद्देश्य से पूरी तरह सतर्क हो गई है आम जनमानस में यह संदेश देने के लिए कि पुलिस पूरी सतर्कता के साथ स्टेशन पर तैनात है जीआरपी ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए जीआरपी सागर हाई अलर्ट मोड पर है अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं इसलिए उनकी यात्रा शुभ और सुरक्षित हो यह पुलिस की प्राथमिकता है थाना प्रभारी एच एल चौधरी के नेतृत्व में स्टेशन परिसर प्लेटफार्म टिकट घर वेटिंग रूम और ट्रेनों में निरंतर गश्त और चेकिंग की जा रही है संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और लावारिस वस्तुओं की जांच की जा रही है पुलिस का उद्देश्य है कि यात्री निश्चिंत होकर यात्रा करें और अपराधी तत्व स्टेशन क्षेत्र से दूर रहें। जीआरपी ने यात्रियों से भी सहयोग की अपील की है।
0 Comments