कैंट पुलिस ने मोबाइल गोदाम में हुई 3 लाख रुपये की चोरी का किया पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार

सागर। थाना कैंट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम पटकुई स्थित मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में हुई लगभग 3 लाख रुपये की चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सैकड़ों इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी बरामद किए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी आकाश फब्बानी पिता चंद्रलाल फब्बानी, निवासी 10 सिविल लाइन अदिति गैस एजेंसी के पास मोबाइल की थोक दुकान है तथा ग्राम पटकुई में उनका गोदाम संचालित है गोदाम की देखरेख एवं कार्य के लिए उन्होंने आकाश रजक एवं शुभम शिल्पी, दोनों निवासी ग्राम पटकुई को काम पर रखा था 28 सितंबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 के मध्य दोनों कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत से गोदाम में रखे कीमती मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया फरियादी द्वारा गोदाम के स्टॉक का मिलान करने तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर दोनों कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई चोरी की जानकारी होने पर दोनों आरोपी काम छोड़कर फरार हो गए थे फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कैंट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक  संजीव सिंहा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के शीघ्र निराकरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थाना प्रभारी कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर घेराबंदी करते हुए दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर चोरी गया निम्नलिखित इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है 360 नग स्पीकर कीमत लगभग ₹36,000,200 नग एमोनीज एयरपॉड्स  कीमत लगभग ₹28,000,945 नग CMF ईयरबड्स कीमत लगभग ₹1,70,100 इस प्रकार आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बरामद किए गए हैं बरामद सामान की कुल दर्शाई गई कीमत ₹2,34,100 है शेष चोरी गए सामान के संबंध में विवेचना जारी है दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments