सागर।मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों द्वारा निर्मित उत्पादों तथा एक जिला एक उत्पाद योजना कृषि विभाग और कल्याण वर्ष पर आधारित प्रदर्शनी सहित अन्य विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया इस दौरान मंत्री राजपूत ने महिलाओं की उद्यमशीलता और स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की मंत्री राजपूत ने कहा कि ये उत्पाद न केवल आर्थिक स्वावलंबन का प्रतीक हैं बल्कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत रखते हैं सरकार की योजनाओं से महिलाएं सशक्त हो रही हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
0 Comments