सागर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर के सोमवार को प्रथम नगर आगमन पर सागर में स्वागत का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला राहतगढ़ से लेकर सागर शहर तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और पुष्पवर्षा से उनका भव्य अभिनंदन किया सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकली स्वागत रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था शहर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह स्वागत मंच और आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए थे कहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता थिरकते नजर आए तो कहीं घरों की छतों और खिड़कियों से महिलाओं एवं युवाओं ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया पूरे मार्ग में पार्टी के जयघोष और आत्मीय अभिनंदन का सिलसिला चलता रहा।
इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आकर्षक ढंग से सुसज्जित रथनुमा वाहन पर सवार होकर भव्य स्वागत रैली में आगे बढ़े रैली के आगे-पीछे सैकड़ों वाहनों का काफिला चल रहा था मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया रथ पर सवार नेताओं ने हाथ जोड़कर नागरिकों का अभिवादन किया ढोल-नगाड़ों की गूँज लहराते पार्टी ध्वज और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया मोतीनगर से प्रारंभ हुई स्वागत रैली बड़ा बाजार और कोतवाली होते हुए तीनबत्ती पहुँची यहाँ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. सर हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इसके बाद रैली मस्जिद तिराहा और राधा तिराहा होते हुए भगवानगंज चौराहे पहुँची जहाँ संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया स्वागत रैली भगवानगंज से गुरुद्वारा होते हुए पूर्व विधायक पारुल साहू के निवास पर पहुंची जहाँ पूर्व विधायक साहू व युवा नेता गोल्डी केशरवानी ने नेताओं का जोरदार अभिनदन किया समाचार लिखें जाने तक स्वागत रैली कबूला पुल पहुँची यहाँ नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रैली का भव्य स्वागत किया इसके बाद रैली शिवाजी चौक और शास्त्री चौक होते हुए राठौर बंगला पहुंचेगी
स्वागत रैली के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर उत्सव जैसा माहौल रहा विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने स्वागत मंचों के माध्यम से जसवंत सिंह राठौर का अभिनंदन किया कहीं पुष्पवर्षा की गई तो कहीं फूलमालाएँ पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया स्वागत मंचों पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विधायक जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत सहित रथ पर सवार अन्य वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का भी पुष्पहारों एवं स्मृति चिह्नों से आत्मीय सम्मान किया गया स्वागत रैली में डीजे और बैंड-बाजों की धुन पर युवा कार्यकर्ता जमकर थिरकते रहे भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से शहर के प्रमुख मार्ग गूँज उठे जगह-जगह हो रहे स्वागत के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह पूरे आयोजन में बना रहा
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि स्वागत रैली में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सभी मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल हुए।
0 Comments