सागर।शिक्षा संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार सागर में दिनांक 25 नवंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक राष्ट्र स्तरीय शालेय बैडमिंटन बालक बालिका 14 वर्ष की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता में देश के लगभग 37 राज्यों के 516 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं कोच मैनेजर एवं ऑफिशियल्स हिस्सा लेंगे प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 16 नवंबर 2026 को टी.एल. बैठक के पश्चात कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर दिपील कुमार यादव की अध्यक्षता में तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
0 Comments