सागर।कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 54 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई जिले के 54 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।
0 Comments