थाना मोतीनगर पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

सागर।पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों अवैध हथियार अवैध शराब के कारोबार सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी एवं जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार
थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई पुलिस टीम द्वारा पहली कार्रवाई अंबेडकर भवन के पास काकागंज में की गई जहां कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर पकड़ लिया गया इसी प्रकार थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा ग्राम आमेट झांझरी में भी दबिश देकर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 05 व्यक्तियों को पकड़ा गया दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई में पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल ₹4,670 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है प्रकरणों में विवेचना जारी है।

Post a Comment

0 Comments