सागर।मध्यप्रदेश में महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बरखेड़ा नाथू भोपाल में किया जाएगा प्रतियोगिता में भारत सहित एशिया के छह शीर्ष देशों की महिला हॉकी टीमें भाग लेंगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार एवं प्रदेश में हॉकी खेल के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता की विजेता टीम को प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी का प्रदेश के सभी 10 संभागों में ट्रॉफी टूर आयोजित किया जा रहा है इसी क्रम में 15 नवंबर 2026 को प्रातः 8 बजे ट्रॉफी सागर पहुंचेगी सागर जिला मुख्यालय स्थित खेल परिसर में ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया जाएगा इसके पश्चात ट्रॉफी रैली निकाली जाएगी जो खेल परिसर से प्रारंभ होकर जीवन रैन बसेरा, डिग्री कॉलेज, काली तिराहा खंडेकर मूर्ति पीटीसी मैदान पहलवान बाबा मंदिर एवं होमगार्ड कार्यालय होते हुए पुनः खेल परिसर में समाप्त होगी संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों, जिला खेल संघों के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों से 15 नवंबर को प्रातः 8 बजे खेल परिसर में उपस्थित होकर ट्रॉफी का स्वागत करने तथा आयोजन को सफल बनाएं।
0 Comments