सागर।दिनांक 12.11.2026 सत्र न्यायाधीश एम.के.शर्मा के न्यायालय द्वारा हत्या के प्रयास के एक प्रकरण में महत्वपूर्ण निर्णय पारित करते हुए आरोपी नरेंद्र राजपूत उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम देवलचौरी,थाना राहतगढ़ को भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 109(1) के अंतर्गत दोषी ठहराते हुए 05 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है अर्थदंड अदा नहीं करने पर आरोपी को 03 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा प्रकरण थाना राहतगढ़ के अपराध क्रमांक 569/2025 से संबंधित है अभियोजन के अनुसार दिनांक 27.10.2025 को शाम लगभग 7:20 बजे ग्राम देवलचौरी में फरियादी हनुमत सिंह राजपूत के घर के सामने विवाद के दौरान आरोपी नरेंद्र राजपूत ने बीच-बचाव कर रहे ग्राम मेनवारा निवासी खेत सिंह ठाकुर उम्र 55 वर्ष, के पेट में बटनदार चाकू से जानलेवा वार कर दिया था चाकू के वार से खेत सिंह ठाकुर की छोटी आंत में छेद हो गया तथा पेट में लगभग 700 से 800 मिलीलीटर रक्त एकत्रित होने से उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी घायल को डायल-112 की सहायता से जिला अस्पताल सागर पहुंचाया गया जहां से उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया वहां उनका ऑपरेशन किया गया तथा लगभग 15 दिनों तक उपचार चला न्यायालयीन विचारण के दौरान प्रकरण के फरियादी हनुमत सिंह राजपूत जागृति राजपूत तथा अन्य चश्मदीद गवाह अपने पूर्व कथनों से मुकर गए और पक्षद्रोही हो गए इसके बावजूद न्यायालय ने घायल खेत सिंह ठाकुर की प्रत्यक्ष विश्वसनीय एवं सुसंगत गवाही को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना न्यायालय ने सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न न्याय दृष्टांतों एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 139 में निहित सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि किसी प्रकरण में गवाहों की संख्या की अपेक्षा साक्ष्य की गुणवत्ता अधिक महत्वपूर्ण होती है केवल अन्य गवाहों के पक्षद्रोही हो जाने से घायल की विश्वसनीय गवाही को अस्वीकार नहीं किया जा सकता घायल की गवाही की पुष्टि चिकित्सकीय साक्ष्यों डॉक्टरों के कथनों तथा आरोपी की निशानदेही पर बरामद चाकू से भी हुई इन साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को हत्या के प्रयास का दोषी मानते हुए सजा सुनाई प्रकरण में थाना राहतगढ़ पुलिस द्वारा गंभीरता एवं सूक्ष्मता से विवेचना करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण घायल के चिकित्सकीय साक्ष्य चिकित्सकों के कथन आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों का विधिवत संकलन किया गया विवेचना के दौरान सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्यों का संकलन कर अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया वर्तमान चौकी प्रभारी बिलहरा थाना सुरखी उप निरीक्षक राम अवतार धाकड़ द्वारा की गई प्रभावी विवेचना एवं साक्ष्यों के विधिवत संकलन ने अभियोजन पक्ष को महत्वपूर्ण आधार प्रदान किया फरियादी एवं अन्य चश्मदीद गवाहों के पक्षद्रोही हो जाने के बावजूद घायल की विश्वसनीय गवाही एवं विवेचना में संकलित सहायक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषसिद्ध कर सजा सुनाई गई न्यायालय द्वारा गाली-गलौज साधारण मारपीट एवं जान से मारने की धमकी से संबंधित आरोप प्रमाणित नहीं होने पर आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) एवं 351(3) के आरोपों से दोषमुक्त किया गया है साथ ही न्यायालय ने निर्देशित किया है कि अपील अवधि समाप्त होने के पश्चात जमा अर्थदंड की संपूर्ण राशि 5,000 रुपये घायल खेत सिंह ठाकुर को प्रतिकर मुआवजा के रूप में प्रदान की जाए
प्रकरण में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक श्री दीपक भंडारी द्वारा प्रभावी पैरवी की गई।
0 Comments