अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने की फिराक में खड़ा 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

सागर।थाना मोतीनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है 10.11.2026 को थाना मोतीनगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शीतला माता मंदिर के पास मछरयाई क्षेत्र में रहने वाला सुरेश शाक्य नामक व्यक्ति अपने घर के बाहर सफेद रंग के थैले में अवैध गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना मोतीनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के निर्धारित प्रावधानों का पालन कर पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी एवं घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेश पिता स्व. रामचरन शाक्य, उम्र 65 वर्ष, निवासी शीतला माता मंदिर के पास मछरयाई बताया तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,000/- है बरामद किया गया पुलिस द्वारा मौके पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए गांजा जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments