सागर।कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में दोपहर 1 बजे अनोखा नजारा देखने को मिला जब एक गौसेवक 171 आवेदनों की माला बनाकर अधिकारियों के सामने पहुंच गया उसने आवेदनों की माला टेबल पर रखते हुए कहा कि पिछले तीन साल में 170 आवेदन दे चुका हूं लेकिन गोचर भूमि से अतिक्रमण नहीं हटा आज 171वां आवेदन लेकर आया हूं और पुराने आवेदनों की माला भी साथ लाया हूं मामला जिले की गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का है गौसेवक हर किशन सेन ने बीना विधानसभा के ग्राम देवल की 3614 एकड़ भूमि पर गौ अभयारण्य बनाने और जिलेभर में गोचर भूमि मुक्त अभियान चलाने की मांग की अब 171वें आवेदन के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है इस पर सबकी नजर है।
0 Comments