जैसीनगर के युवाओं को मिली आधुनिक जिम की सौगात गोविंद स्टेडियम में फिटनेस क्लब का भव्य शुभारंभ

सागर।सुरखी विधानसभा के जैसीनगर स्थित गोविंद स्टेडियम में युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य फिटनेस और व्यायाम की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा शक्ति संगठन की पहल पर नई स्मार्ट जिम की शुरुआत की गई गुरुवार 12 नवंबर को युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने विधिवत रूप से फीता काटकर जिम का भव्य शुभारंभ किया इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में युवा साथी संगठन के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे इस आधुनिक जिम की स्थापना कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयासों और युवा शक्ति संगठन की सकारात्मक पहल का परिणाम है जिम में युवाओं की फिटनेस एवं शारीरिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए आधुनिक व्यायाम मशीनें और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं जिससे क्षेत्र के युवाओं को अब बेहतर फिटनेस सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा आकाश सिंह राजपूत ने कहा युवा केवल देश का भविष्य नहीं वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत हैं शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने युवाओं में जोश और उत्साह का संचार करते हुए कहा कि हमारा सपना केवल एक जिम खोलना नहीं बल्कि जैसीनगर के युवाओं की सोच सेहत और भविष्य को एक नई दिशा देना है उन्होंने कहा कि आज का युवा जितना शिक्षित और प्रतिभाशाली होना चाहिए उतना ही शारीरिक रूप से स्वस्थ अनुशासित और आत्मविश्वासी होना भी जरूरी है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ विचारों का निर्माण होता है और स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज एवं सशक्त राष्ट्र की नींव रखते हैं आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि हम चाहते हैं कि सुरखी विधानसभा का युवा मैदान में भी अपनी ताकत दिखाए शिक्षा में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाए और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने माता-पिता अपने गांव और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करे उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में युवा मोबाइल और नशे जैसी गलत आदतों से दूर रहकर खेल व्यायाम और सकारात्मक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं जिम केवल शरीर बनाने की जगह नहीं है बल्कि यह अनुशासन आत्मविश्वास मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति का केंद्र है इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बृजेंद्र सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र पटेल,नंदलाल चडार, संदीप बडोनिया, बाबू राजपूत, प्रियंक तिवारी निरंजन राजपूत,राहुल घोषी, छोटू विश्वकर्मा,बालकिशन सोनी, विक्रम साहू, देवी सिंह राजपूत, हरनाम सिंह राजपूत, नंदकिशोर चैबे, रविंद्र सिंह ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर,गणेश गौर, प्रदीप दीक्षित, पीयूष मिश्रा, आशुतोष तिवारी, चंचलसिंह, संजय दुबे, संतोष नामदेव, बहादुर यादव, पहलाद प्रजापति, शिवराज सिंह ठाकुर, धीरज सिंह ठाकुर, रामराज सिंह ठाकुर, शत्रुघ्न, दिलीपभट्ट लक्ष्मण पटेल, गजभान राजपूत, माखन सिंह राजपूत शशांक राजपूत,आकाश पांडे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments