भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर प्रदेशभर में होंगे भव्य आयोजन 11 से 18 नवंबर तक मनेगा जनजातीय गौरव सप्ताह

सागर। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक योगदान जनजातीय समाज के उत्थान के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी पत्रकार वार्ता में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया अभियान टोली के सह संयोजक विक्रम सोनी, राहुल वैद्य एवं सागर ग्रामीण अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जय सिंह उपस्थित रहे पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने किया जबकि आभार सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी ने व्यक्त किया पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं थे बल्कि वे जनजातीय समाज के स्वाभिमान जल-जंगल-जमीन के अधिकारों और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे 15 नवंबर 1875 को जन्मे भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय और शोषण के विरुद्ध समाज को संगठित कर 'उलगुलान' आंदोलन के माध्यम से देश की आजादी में अविस्मरणीय योगदान दिया मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने उस ऐतिहासिक भूल को सुधारा है जहां वर्षों तक जनजातीय महानायकों के बलिदान को उचित सम्मान नहीं मिल पाया था प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप वर्ष 2021 से प्रतिवर्ष 15 नवंबर को पूरे देश में 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाया जा रहा है इस वर्ष 2026 में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती को और भी भव्य रूप से मनाया जा रहा है कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज को वोट बैंक के अलावा कुछ नहीं समझा जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा के साथ आदिवासी समाज को उनका उचित दर्जा और सम्मान देने के साथ उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है
मंत्री राजपूत ने बताया कि 11 से 18 नवंबर तक पूरे मध्यप्रदेश में 'जनजातीय गौरव सप्ताह' और 14 से 16 नवंबर तक तीन दिवसीय भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किए जा रहे हैं संस्कारधानी जबलपुर से लेकर धार,जोबट और खंडवा तक पूरा प्रदेश भगवान बिरसा मुंडा के रंग में रंगेगा मंत्री राजपूत ने बताया कि 15 नवंबर को धार के डही और आलीराजपुर के जोबट में मुख्य समारोह आयोजित होंगे जिसमें स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुड़कर प्रदेशवासियों को अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे मंत्री राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि प्रदेश के प्रमुख भवनों,सड़कों और चौराहों का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या मामा भीमा नायक और रानी दुर्गावती जैसे जनजातीय महानायकों के नाम पर किया जाएगा इसके साथ ही प्रदेश के 89 जनजातीय विकासखंडों के प्रत्येक स्कूल में बच्चों को इस गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments