सागर।भारत स्काउट एवं गाइड का स्थापना पखवाड़ा सप्ताह 7 से 14 नवंबर 2026 तक उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है इस अवसर पर संगठन द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्काउटिंग-गाइडिंग के उद्देश्यों सेवा भावना अनुशासन नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया जा रहा है स्थापना पखवाड़े के अंतर्गत संभागायुक्त दिलीप कुमार कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को ध्वज स्टीकर लगाकर भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस तथा संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी गई इस अवसर पर संभागायुक्त दिलीप कुमार ने स्काउटिंग-गाइडिंग को युवाओं के व्यक्तित्व विकास सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने संगठन की गतिविधियों को विद्यार्थियों में अनुशासन कर्तव्यनिष्ठा एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने की दिशा में उपयोगी बताया संयुक्त संचालक शिक्षा शत्रुंजय प्रताप सिंह बिशेन ने शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में स्काउटिंग गाइडिंग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया वहीं सहायक संचालक एम. कुमार, डॉ.आशुतोष गोस्वामी, श्रीमती अनीता अहिरवार एवं श्रीमती मनीषा अलेक्जेंडर ने भी संगठन की गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की सराहना की जिला परियोजना समन्वयक गिरीश मिश्रा ने भी विद्यार्थियों में सामाजिक सहभागिता सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने में इस संगठन की उपयोगिता को रेखांकित किया इस दौरान प्रभारी सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मुंशीलाल अहिरवार ने सभी अधिकारियों को ध्वज स्टीकर लगाकर स्थापना पखवाड़े की जानकारी दी उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड केवल एक संगठन नहीं बल्कि बच्चों एवं युवाओं में सेवा सहयोग अनुशासन आत्मनिर्भरता नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने वाला सशक्त आंदोलन है स्थापना पखवाड़े के दौरान संगठन द्वारा विभिन्न जागरूकता एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं इस अवसर पर जिला सचिव लीलाधर अहिरवार एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट चंद्रभान सिंह लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
0 Comments