खुरई शहर पुलिस की कार्रवाई चैन स्नैचिंग की घटना का खुलासा

सागर।पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी तथा लूटे गए मशरूका की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुरई शहर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है पुलिस ने चैन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए दो विधि विवादित बालकों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एवं सोने के मंगलसूत्र का पेंडल बरामद किया है बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹1,20,000 आंकी गई है जानकारी के अनुसार
24 सितंबर 2026 को फरियादिया श्रीमती ममता विश्वकर्मा, निवासी आवास कॉलोनी,खुरई शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि महाकाली मंदिर के पीछे मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात आरोपियों ने उनके गले में पहना मंगलसूत्र झपटकर छीन लिया और मौके से फरार हो गए फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना खुरई शहर में अपराध क्रमांक 291/2026, धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण तथा मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार प्रयास किए गए इन प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने घटना में संलिप्त दो विधि विवादित बालकों को अभिरक्षा में लेकर घटना का खुलासा किया तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं सोने के मंगलसूत्र का पेंडल बरामद किया।

Post a Comment

0 Comments