सागर। थाना कोतवाली में दर्ज दो अलग-अलग प्रकरणों में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई है दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को एक परिजन द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनका 15 वर्षीय नाबालिग बालक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 211/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनीष सिंघल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बालक की लगातार तलाश एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पतारसी के प्रयास किए गए पुलिस टीम के अथक प्रयासों से बालक को दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को एक परिजन द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बालिका किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाई गई है रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 212/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बालिका की तलाश के लिए तत्काल टीम गठित कर विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार पतारसी की गई पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले तक पहुंचकर अथक प्रयासों के बाद बालिका को दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को सुरक्षित दस्तयाब किया गया दोनों नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब करने के पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है थाना कोतवाली प्रभारी मनीष सिंघल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रकरणों की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की गई तथा लगातार प्रयास कर दोनों नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब किया गया सागर पुलिस की प्राथमिकता बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाना है। ऐसे प्रकरणों में सागर पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
0 Comments