सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने फीता काटकर किया इस वर्ष सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम निर्धारित की गई है कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार जैन ने उपस्थितजनों को इस वर्ष की थीम एवं उसके उद्देश्यों से अवगत कराया उन्होंने कहा कि पारदर्शिता ईमानदारी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरूकता का प्रसार इस आयोजन का मुख्य ध्येय है कार्यक्रम में सतर्कता कार्यालय के प्रभारी एवं फार्मेसी विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश के. पाटिल, संयोजक डॉ. पुष्पिता राजावत समन्वयक डॉ. चिंतन वर्मा, शिक्षा विभाग के आयोजन सचिव डॉ. नवीन सिंह, शोधार्थी अभिषेक तथा विद्यार्थी हिमांशु गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही आयोजन समिति ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम एक माह तक चलेगा इस अवधि में विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी शोधार्थी तथा विभिन्न विभागों के समस्त विद्यार्थी इन गतिविधियों में सहभागिता कर सकेंगे कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशालाएँ संवेदीकरण कार्यक्रम वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी साथ ही जनजागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति होगी तथा गाँव-गाँव जाकर ग्रामीणजनों को जागरूक किया जाएगा इन आयोजनों का उद्देश्य कर्मचारियों शोधार्थियों विद्यार्थियों एवं आमजन में ईमानदारी नैतिक मूल्यों और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था के प्रति चेतना विकसित करना है।
0 Comments