सागर।जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के विरुद्ध छात्राओं द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न एवं अनुचित व्यवहार के आरोपों की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सागर ने सोमवार को नमकमंडी में प्रदर्शन किया भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मेघा दुबे के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में महापौर संगीता सुशील तिवारी सहित महिला जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुईं प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले के मुंह पर चप्पल मारकर पुतला दहन किया महिला मोर्चा का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ऐसे गंभीर मामलों पर मौन है जिलाध्यक्ष मेघा दुबे ने कहा कि छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो पीड़ित छात्राओं को न्याय मिलना चाहिए प्रदर्शन में कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
0 Comments