बंडा विधानसभा में वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला दो वनकर्मी गंभीर रूप से घायल

सागर।जिले की बंडा विधानसभा में वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला दो वनकर्मी गंभीर रूप से घायल शाहगढ़ से है जहां वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया आरोप है कि वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया और लाठी-डंडों से मारपीट की गई घटना में शाहगढ़ उप वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेंद्र तिवारी और नारायण सिंह पलिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं दरअसल रविवार की रात शाहगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत छोटे बंधा के पास वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था इसी दौरान वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमणकारियों को रोकने का प्रयास किया तभी विवाद की स्थिति बन गई और आरोप है कि अतिक्रमणकारियों ने वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया हमले में घायल दोनों वनकर्मियों को तत्काल शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उप वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेंद्र तिवारी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं वन विभाग की शिकायत पर शाहगढ़ थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है वन परिक्षेत्र अधिकारी सर्वेश सोनी ने सोमवार जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित लोगों को पूर्व में भी वन भूमि पर अतिक्रमण करने से रोका गया था और कार्रवाई की गई थी अब वन विभाग संबंधित लोगों के रिकॉर्ड की जांच कर रहा है मामले में आगे बड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है फिलहाल इस घटना ने वन विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं अब देखना होगा कि मामले में पुलिस और वन विभाग की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

Post a Comment

0 Comments