मालथौन में नव निर्मित विश्राम गृह का नवागत कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सागर।नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने मालथौन प्रवास के दौरान लोक निर्माण विभाग के नव निर्मित विश्राम गृह मालथौन का निरीक्षण किया कलेक्टर ने विश्राम गृह के सभी कक्ष, हॉल, किचन, शौचालय सहित समस्त अधोसंरचना का अवलोकन किया उन्होंने कक्षों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं आरक्षण पंजी का निरीक्षण किया कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विश्राम गृह में सभी कक्षों में फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए भवन परिसर में साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था रखी जाए इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, संयुक्त कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव, एसडीएम सुश्री मोना दांगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments