सागर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के पालन में संजीव सिंहा ने आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया इसके पूर्व वे 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (SAF), ग्वालियर में सेनानी के पद पर पदस्थ थे तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे संजीव सिंहा ने 01 जुलाई 1996 को मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं वर्ष 2016 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत हुए लगभग तीन दशक से अधिक की अपनी विशिष्ट सेवा अवधि में उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों में पदस्थ रहते हुए कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों की निगरानी, भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई तथा पुलिस बल के नेतृत्व में उल्लेखनीय योगदान दिया है अपने सेवाकाल में संजीव सिंहा ने उज्जैन, इन्दौर होशंगाबाद, बिलासपुर, अलीराजपुर, मंडला, उज्जैन सिंगरौली, धार, डिंडोरी एवं गुना सहित विभिन्न स्थानों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं प्रारंभिक सेवाकाल में ही उन्होंने कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों एवं गंभीर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटकर अपनी कार्यक्षमता और साहस का परिचय दिया सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपरांत वे जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों की रोकथाम एवं नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
0 Comments