बीना एवं खुरई में मिष्ठान भंडारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई 7 प्रतिष्ठानों से लिए नमूने

सागर।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावट पर अंकुश लगाने एवं आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीना एसडीएम आशीष सिंघल IAS के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला सागर की टीम द्वारा बीना स्थित विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया कार्रवाई के दौरान शिमला स्वीट्स से परीक्षण हेतु बर्फी और मैसूर पाक के नमूने लिए गए इसके बाद अग्रवाल होटल का निरीक्षण कर मावा बूंदी और मगज के लड्डू के नमूने संग्रहित किए गए बीना में कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम खुरई पहुंची खुरई एसडीएम के निर्देशानुसार टीम ने शहर के विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया इस दौरान नरेश नमकीन एंड स्वीट्स से मावा का नमूना लिया गया वहीं बीकानेर स्वीट्स से बेसन बर्फी गोंदगिरी एवं मथुरा पेड़ा के नमूने संग्रहित किए गए कार्रवाई के दौरान लिए गए सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है प्रयोगशाला से विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रिपोर्ट के आधार पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments