कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अंतर्गत शिक्षा शास्त्र विभाग के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा निर्धारित इस वर्ष की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई इस अवसर पर कुलपति प्रो. दुबे के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यों में ईमानदारी पारदर्शिता निष्पक्षता तथा जवाबदेही बनाए रखने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने का संकल्प लिया शपथ के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों के संरक्षण कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक निर्वहन तथा संस्थागत कार्यसंस्कृति में सत्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.एस.पी.उपाध्याय संकाय मामलों केअधिष्ठाता प्रो.अजीत जायसवाल छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. डी.के. नेमा, उपकुलसचिव सतीश कुमार तथा सहायक कुलसचिव आशीष तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस समारोह का उद्देश्य विश्वविद्यालय समुदाय में नैतिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सुशासन के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सत्यनिष्ठा केवल व्यक्तिगत सदाचार का विषय नहीं बल्कि संस्थागत विश्वसनीयता सुशासन और राष्ट्र की समृद्धि का आधार है आयोजन समिति में डॉ. पुष्पिता राजावत ने संयोजक डॉ. चिंतन वर्मा ने समन्वयक तथा डॉ. नवीन सिंह ने आयोजन सचिव के रूप में दायित्वों का निर्वहन किया समिति के सदस्य डॉ. अर्पणा श्रीवास्तव, डॉ. शकिला खान, डॉ. शिवशंकर यादव एवं डॉ. कंचन चौरसिया ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments