मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हेलीकॉप्टर से रंथभंवर में कृष्णमृग और नीलगाय रेस्क्यू अभियान के द्वितीय चरण का किया अवलोकन

सागर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसान कल्याण और प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत किसानों की फसलों को जंगली जानवरों विशेषकर कृष्णमृग एवं नीलगाय से होने वाले नुकसान से बचाने के साथ वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं शाजापुर जिले में किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष बोमा पद्धति से कृष्णमृग और नीलगाय के रेस्क्यू का अभियान प्रारंभ किया गया था इस अभियान में दक्षिण अफ्रीका की विशेष टीम की सहायता से वन्यजीवों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर निर्धारित सुरक्षित वन क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेस्क्यू के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि वन्यजीवों को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज शाजापुर जिले के ग्राम रंथभंवर पहुंचकर कृष्णमृगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए संचालित प्रोजेक्ट एन्टीलोप ट्रांसलोकेशन अन्तर्गत किए जा रहे रेस्क्यू अभियान के द्वितीय चरण का अवलोकन किया उल्लेखनीय हैं कि उक्त अभियान शाजापुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 09 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है इसके तहत द्वितीय चरण में 2000 कृष्णमृगों के स्थानांतरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक शाजापुर जिले से लगभग 1236 से अधिक कृष्णमृगों और नीलगायों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है रेस्क्यू किए गए कृष्णमृगों को श्योपुर के जंगलों गांधी सागर और रानी दुर्गावती रिजर्व फॉरेस्ट सहित निर्धारित वन क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है इसके लिए 11 ट्रकों की व्यवस्था की गई है वन्यजीवों के सुरक्षित परिवहन के लिए पशु चिकित्सकों आवश्यक उपकरणों तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हेलीकॉप्टर की सहायता से बोमा पद्धति पर आधारित वन्यजीव रेस्क्यू का यह अभियान दक्षिण एशिया में अपनी तरह का पहला प्रयास है इस पहल से वन्यजीवों का संरक्षण करने के साथ किसानों की फसलों को नुकसान से बचाने में भी मदद मिलेगी उन्होंने अभियान में जुटे वन विभाग एवं प्रशासन की टीम के प्रयासों की सराहना भी की तथा विश्वास व्यक्त किया कि इस परियोजना की सफलता से देश के अन्य राज्यों को भी ऐसी पहल करने की प्रेरणा मिलेगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों से अभियान की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली उन्होंने कैमोफ्लाज्ड मचान से बोमा पद्धति के माध्यम से किए जा रहे कृष्णमृग एवं नीलगाय के रेस्क्यू कार्य का निरीक्षण भी किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विभाग एवं प्रशासनिक टीम के साथ समूह छायाचित्र भी खिंचवाया।

Post a Comment

0 Comments