बंडा पुलिस ने ग्रीन लैंड कॉलोनी जमुनिया से 19 कार्टून अवैध पटाखे किए जप्त

सागर।जिले में अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण, क्रय-विक्रय और परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बंडा रोहित लखेरा एवं थाना प्रभारी बंडा आनंद सिंह के नेतृत्व में बंडा पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए ग्रीन लैंड कॉलोनी जमुनिया से भारी मात्रा में अवैध पटाखे जप्त किए हैं पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी अनुराग जैन, निवासी बंडा के कब्जे से 19 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए गए जप्त पटाखों की अनुमानित मात्रा लगभग 300 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) बताई गई है अवैध रूप से पटाखों का भंडारण आगजनी दुर्घटनाओं एवं जन-सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है सागर पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में सतत निगरानी रखकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है नियमों का उल्लंघन कर अवैध पटाखों का भंडारण एवं कारोबार करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments