जीआरपी सागर की बड़ी सफलता 13 साल पुराना स्थाई वारंटी गिरफ्तार

सागर।थाना जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी और पुलिस की मेहनत के बाद उसे मुश्किल से पकड़ा गया
जीआरपी थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने बताया कि अपराध क्रमांक 39/12 धारा 379 आईपीसी एवं प्रकरण क्रमांक 4082/12 में स्थाई वारंटी जितेंद्र उर्फ टीटू पिता रमेश जाटव उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बरामई थाना मठसेना,जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश लंबे समय से फरार था आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जीआरपी की टीम लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी आखिरकार पुलिस ने दबिश देकर उसे धर दबोचा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी एच एल चौधरी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक गोकरण मिश्रा और आरक्षक विजय यादव की सराहनीय भूमिका रही जीआरपी ने कहा है कि स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments