सागर। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिले में अवैध विस्फोटक सामग्री एवं पटाखों के अवैध भंडारण विक्रय और परिवहन के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में पुलिस थाना मोतीनगर ने लगातार दूसरे दिन एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आवासीय क्षेत्र में स्थित मकान से लगभग 9 लाख रुपये कीमत के 29 कार्टून विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए हैं पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से अवैध पटाखों का भंडारण एवं विक्रय करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है अवैध विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 अक्टूबर 2026 को थाना मोतीनगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धर्माश्री के पास आवासीय कॉलोनी में रोशन केशरवानी नामक व्यक्ति अपने रहवासी मकान में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे भंडारित किए हुए है सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित मकान की जांच की गई कार्रवाई के दौरान रोशन पिता स्व. सूरज वली केशरवानी निवासी धर्माश्री के पास आवासीय कॉलोनी के कब्जे से लगभग 29 कार्टूनों में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹9 लाख है जब्त किए गए प्रारंभिक पूछताछ में संबंधित व्यक्ति द्वारा दीपावली के अवसर पर विक्रय करने के उद्देश्य से बिना लाइसेंस पटाखे रखना बताया गया है जिस मकान में पटाखे रखे गए थे वहां परिवार निवास करता है इसके अतिरिक्त आसपास घनी आबादी होने तथा मकान के पास विद्युत ट्रांसफार्मर स्थित होने के कारण आग अथवा विस्फोट जैसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था पुलिस द्वारा अवैध पटाखे जब्त कर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया प्रकरण में पूछताछ एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है थाना प्रभारी जसवंत राजपूत ने बताया की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए अवैध पटाखों के भंडारण एवं विक्रय पर लगातार नजर रखी जा रही है पुलिस का उद्देश्य केवल अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना ही नहीं बल्कि त्योहार के दौरान आम नागरिकों बच्चों एवं परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।
0 Comments