भाजपा प्रदेश प्रभारी को सागर संभाग प्रवास का आमंत्रण सोशल मीडिया पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

सागर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति में सागर संभाग सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी अंशुल सिंह परिहार ने संभाग के सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ सौजन्य भेंट की इस दौरान परिहार ने ओरछा के भगवान रामराजा सरकार की पावन तस्वीर एवं प्रसाद भेंट कर प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब का आत्मीय अभिनंदन किया तथा उन्हें सागर संभाग के प्रवास हेतु सादरआमंत्रित किया सौजन्य भेंट के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों सोशल मीडिया विभाग की कार्यप्रणाली डिजिटल माध्यमों से जनसंवाद को अधिक प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई इस अवसर पर निवाड़ी जिला सोशल मीडिया संयोजक रोहित रैकवार, टीकमगढ़ जिला संयोजक शुभम व्यास, सागर नगर जिला संयोजक जय सोनी एवं सागर ग्रामीण जिला संयोजक राहुल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे सागर संभाग सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी अंशुल सिंह परिहार ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया संगठन और समाज के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व्यापक स्तर तक पहुँचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है अंशुल सिंह परिहार ने मध्यप्रदेश भाजपा सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभाग के प्रदेश प्रभारी शिवराज सिंह डाबी एवं प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की परिहार ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता जितनी आवश्यक है उतना ही महत्वपूर्ण है संगठन के विचारों एवं कार्यों का प्रभावी संप्रेषण सोशल मीडिया विभाग इसी उद्देश्य के साथ संगठन और समाज के बीच संवाद को अधिक व्यापक सशक्त एवं परिणाममूलक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करेगा उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Post a Comment

0 Comments