सागर।भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत सुरखी विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े उपस्थित रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने भी संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया इस अवसर पर अधिवक्ता महेश नेमा,अधिवक्ता वर्षा सिंह व उपस्थित अन्य प्रबुद्धजनों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया, संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका तथा विपक्ष की कथित अराजकतापूर्ण कार्यप्रणाली को लेकर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष निकेश गुप्ता व आभार पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया मुख्य वक्ता सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी सबसे बड़ी शक्ति जनता का विश्वास तथा संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता है लोकतंत्र में चुनावी हार-जीत स्वाभाविक प्रक्रिया है लेकिन राजनीतिक स्वार्थ के लिए निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठाना चिंताजनक है कांग्रेस को अपने राजनीतिक इतिहास और आपातकाल के दौर को भी याद करना चाहिए जब लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाए गए थे उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण निष्पक्ष चुनाव की आवश्यक प्रक्रिया है प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिले और अपात्र नामों की नियमानुसार जांच हो यही स्वस्थ लोकतंत्र की आधारशिला है उन्होंने प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वे समाज में एसआईआर को लेकर जागरूकता बढ़ाने भ्रांतियों को दूर करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं जागरूक और जिम्मेदार समाज ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी गारंटी है जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक मतदाता है निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था के लिए मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम त्रुटिवश न छूटे इसके लिए व्यापक जनजागरूकता जरूरी है उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने त्रुटियों के सुधार और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्धजनों की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है लोकतंत्र की मजबूती केवल शासन और प्रशासन की नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,मनीष चौबे विक्रम सोनी अभियान मीडिया प्रबंधन प्रभारी पप्पू फुसकेले महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे सुरखी विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सक, इंजीनियर,अधिवक्ता शिक्षाविद् सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
0 Comments