सागर।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में सागर पुलिस द्वारा जिलेभर में विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक कार्यालय सागर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की एकता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई गई
इसी क्रम में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था कर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड 2026 का दूरदर्शन एवं अन्य मीडिया चैनलों के माध्यम से सायं 5:30 बजे से लाइव प्रसारण दिखाया गया कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के उनके संकल्प तथा राष्ट्रीय एकता के महत्व से अवगत कराया गया पुलिस द्वारा आयोजित इन सामुदायिक कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं सहभागिता को बढ़ावा देना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग में राष्ट्रीय एकता,अखंडता आपसी सद्भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना रहा सागर पुलिस का संदेश राष्ट्रीय एकता हमारी शक्ति है अखंडता हमारी पहचान है।
0 Comments