सागर।कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं उपचार व्यवस्था एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया उन्होंने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों चिकित्सा इकाइयों एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल आमजन के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है इसलिए इसे प्राथमिकता में रखते हुए यहां मरीजों को बेहतर उपचार स्वच्छ वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए कलेक्टर ने इमरजेंसी कक्ष में पहुंचकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं चिकित्सकीय स्टाफ की ड्यूटी शिफ्ट परिवर्तन एवं आपातकालीन सेवाओं की जानकारी ली उन्होंने मरीजों की पर्ची बनाने की प्रक्रिया ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की स्टोर रूम एवं दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता लेबलिंग मार्किंग एवं वितरण व्यवस्था देखी उन्होंने उमंग स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल रिकॉर्ड विभाग डिस्पेंसिंग रूम का भी निरीक्षण किया सीटी स्कैन की बिलिंग एवं निर्धारित दरों के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने आईसीयू में सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.एस. जयंत सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया एवं चिकित्सकों के साथ संक्षिप्त समीक्षा बैठक की उन्होंने अस्पताल में 24 घंटे निगरानी व्यवस्था रात्रिकालीन ड्यूटी आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों को बुलाने की प्रक्रिया तथा आवश्यकता पड़ने पर बाहर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली उन्होंने प्रतिदिन होने वाली डिलीवरी एवं गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं तथा एनआईसीयू में भर्ती बच्चों की स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की कलेक्टर ने मदर मिल्क बैंक पहुंचकर नवजात शिशुओं को मदर मिल्क उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र एसएनसीयू उच्च निर्भरता इकाई आदर्श टीकाकरण केंद्र एवं वैक्सीनेशन यूनिट का निरीक्षण किया इसके साथ ही केयरटेकर ड्यूटी रूम की व्यवस्थाएं भी देखीं उन्होंने टीकाकरण की गतिविधियों को समय-सीमा में ट्रैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
अस्पताल परिसर में गंदगी एवं गंदे पानी के जमाव की स्थिति पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार करने तथा संबंधित एजेंसी से प्रतिदिन बेहतर तरीके से सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखना प्राथमिकता होनीचाहिए जहां मच्छर एवं मक्खियों की समस्या है वहां आवश्यक उपाय किए जाएं पानी के लीकेज सहित अन्य व्यवस्थाएं सुधारने के लिए उपयुक्त व्यवस्था की जाए तथा आवश्यकता अनुसार विशेषज्ञ कंसल्टेंसी की सहायता ली जाए उन्होंने टॉयलेट के खराब दरवाजों खिड़कियों पर्दों जालियों एवं अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को इमरजेंसी कक्ष में आने पर मास्क लगाने की समझाइश देने के निर्देश दिए उन्होंने अस्पताल परिसर में धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन रोकने के लिए जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाने तथा लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने को कहा
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं अच्छी हैं लेकिन निरीक्षण के दौरान कुछ छोटी-मोटी कमियां एवं समस्याएं संज्ञान में आई हैं जिन्हें यथासंभव शीघ्र दूर कराया जाएगा उनका प्रयास रहेगा कि समय-समय पर जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपचार की पूरी प्रक्रिया को समझें और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों एवं प्रबंधन को बेहतर बनाते हुए जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जाएगी ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए वे पुनः अस्पताल का निरीक्षण करेंगे अगली बार भी व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया, सहायक मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.एस.जयंत सहित चिकित्सक एवं अस्पताल का अन्य स्टाफ उपस्थित था।
0 Comments