सागर।मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर एम.के. शर्मा के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित श्रीवास्तव के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को आनंद वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रमुख प्रावधानों, वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण के अधिकार नालसा वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं योजना तथा निःशुल्क कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दी उन्होंने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया पैनल अधिवक्ता तुलसीराम चढ़ार एवं एलएडीसीएस अधिवक्ता राजेश बिदौलिया ने वरिष्ठ नागरिकों को भरण-पोषण के अधिकार, बच्चों द्वारा देखभाल नहीं किए जाने की स्थिति में उपलब्ध कानूनी उपाय तथा विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी शिविर में वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सीय दल द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया कार्यक्रम में वृद्धाश्रम का स्टाफ पैरालीगल वॉलेन्टियर सहेन्द्र राठौर एवं संतोष पटेल उपस्थित रहे।
0 Comments