मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बिलहरा में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ

सागर।दिनांक 02 अक्टूबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश में स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाया है जनधन योजना आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास जैसी जन कल्याणकारी नीतियों ने गरीब के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही सरकार का मूल मंत्र है, और सेवा संकल्प अभियान उसी मंत्र का विस्तार है यह बात खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा नगर परिषद् में सेवा संकल्प अभियान अ्रंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के अवसर पर कही मंत्री राजपूत ने बिलहरा बस स्टैंड पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया मंत्री राजपूत ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और यही महात्मा गांधी के सपनों का भारत है स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत प्रधानमंत्री के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनकल्याणकारी नीतियों से हो रहा प्रदेश का विकास मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहे हैं उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुदृढ़ीकरण, नगरों में स्वच्छता और शिक्षा के लिए अकादमी जैसी संस्थाओं को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से युवाओं को बेहतर शिक्षा देने का लक्ष्य है, वैसे ही सरकार भी हर नगर परिषद में विकास और शिक्षा का वातावरण बना रही है उन्होने कहा सेवा संकल्प अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक विचार है हम सभी को अपने वार्ड, अपने नगर और अपने प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ और शिक्षित बनाने का संकल्प लेना होगा जब हर नागरिक सेवाभाव से जुड़ेगा, तभी सुरखी ही नहीं पूरा मध्यप्रदेश आगे बढ़ेगा मंत्री राजपूत द्वारा स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से चर्चा की एवं स्वास्थ्य शिविर के महत्व को बताया मंत्री राजपूत ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर से क्षेत्रवासियों को बहुत लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है जब उनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे और समाज भी अपनी जिम्मेदारियों को समझे सेवा संकल्प अभियान इसी जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास है मंत्री राजपूत ने कहा कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष दिन या अभियान तक सीमित नहीं रखना चाहिए इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना होगा घर से निकलने वाले कचरे का उचित प्रबंधन, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं करना, प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग को कम करना और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश चढ़ार, मनीष गुरू, गौरव गर्ग, रमेश खटीक, इंद्राज सिंह उपाध्यक्ष, प्रेमसींग लोधी सींगना,मूरत सिंह राजपूत राघव कुसुमगढ़, सपना दुबे, परदेशी, सुभाष, देवेंद्र दुबे नंदू पटैल, उमाशंकर पटैल, शुभम् कुसुगढ़,पार्षदगण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सफाई मित्र और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments