संभागायुक्त ने ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय और संत रविदास मंदिर निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

सागर।मुख्यमंत्री जन विश्वास के तहत संभागायुक्त  दिलीप कुमार ने शुक्रवार को सागर में ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय और बड़तूमा स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं देने के लिए बन रहे अतिरिक्त भवन और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जानकारी ली उन्होंने नवीन भवन, खेल मैदान और बालक-बालिकाओं के छात्रावासों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि विद्यालय की बढ़ती क्षमता के अनुसार सुविधाएं विकसित होना जरूरी है उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे संभागायुक्त ने संत शिरोमणि रविदास मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति देखते हुए अधिकारियों को तय समय-सीमा में काम पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि यह मंदिर सामाजिक समरसता और समानता के संदेश की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित थे संभागायुक्त दिलीप कुमार ने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संग्रहालय की विशेषताओं और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की उन्होंने पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही डॉरमेट्री भक्त निवास, पुस्तकालय, जलपान गृह एवं सार्वजनिक शौचालय सहित पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की वर्तमान में मुख्य मंदिर का निर्माण कार्य लगभग 92 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अनुसार नवंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments