सागर।कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है उन्होंने राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री मोना दांगी डिप्टी कलेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मालथौन के पद पर पदस्थ किया है जारी आदेश के अनुसार सुश्री मोना दांगी अब मालथौन अनुविभाग में एसडीएम के रूप में राजस्व संबंधी दायित्वों का निर्वहन करेंगी उनके इस नवीन पदस्थापना से क्षेत्र में राजस्व प्रशासन को गति मिलने की उम्मीद है वहीं आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि डिप्टी कलेक्टर सुश्री मोना दांगी के पास जो शाखाएं थीं उनका संपूर्ण प्रभार संयुक्त कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अस्थायी रूप से सौंपा गया है प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
0 Comments