सागर।सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत कहानी सेवा की श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं सागर जिले में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय बीएमसी में आधुनिक जांच सुविधाओं गंभीर बीमारियों के उपचार और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं विगत ढाई वर्षों में आधुनिक जांच सुविधाओं से हजारों मरीज लाभान्वित हुए हैं सीटी स्कैन से 4,319 एमआरआई से 929 और मैमोग्राफी से 249 मरीज लाभान्वित हुए हैं फिजियोथेरेपी से ओपीडी के 16,166 और भर्ती 2,355 मरीजों को लाभ मिला है जबकि सेरेब्रल पाल्सी क्लिनिक से 178 मरीजों को सेवाएं प्रदान की गई हैं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सुविधा के तहत 18 नेत्रदान और 28 सफल नेत्र प्रत्यारोपण किए गए हैं स्पीच थेरेपी से 286 मरीजों को 685 सत्रों में उपचार दिया गया है कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए 171.93 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर अस्पताल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है रेडियोथेरेपी विभाग में 734 कैंसर मरीज पंजीकृत होकर उपचार एवं कीमोथेरेपी प्राप्त कर रहे हैं महिलाओं की जांच के लिए संचालित पिंक क्लिनिक में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की 547 जांचों में 103 मामले चिन्हित किए गए तथा 77 मरीजों की सर्जरी की गई एंडोक्राइन क्लिनिक में 243 थायराइड और 396 डायबिटीज मरीजों को चिन्हित कर उपचार दिया जा रहा है बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में न्यूरोसर्जरी विभाग विकसित किया जा रहा है अस्पताल के तृतीय तल पर मॉड्युलर ऑपरेशन थिएटर सहित 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगतिरत है आधुनिक जांच गंभीर बीमारियों के उपचार और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार से सागर सहित बुंदेलखंड के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार के अधिक अवसर मिल रहे हैं।
0 Comments