बंडा रोड पर फास्टैग लगा है बैलेंस भी है फिर कर्रापुर टोल पर क्यों रोके जा रहे वाहन

सागर।कानपुर नेशनल हाईवे के कर्रापुर टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की परेशानी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं आरोप है कि यहां फास्टैग वैध होने और पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद वाहनों को 5 से 10 मिनट तक रोककर रखा जाता है स्कैनर खराब होने और सॉफ्टवेयर काम नहीं करने का हवाला देकर चालकों को परेशान किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं सवाल सीधा है जब फास्टैग से भुगतान की व्यवस्था है तो वाहन चालकों को बेवजह इंतजार क्यों करना पड़ रहा है चालकों का आरोप है कि कुछ मामलों में नकद भुगतान के लिए दबाव बनाया जाता है विरोध करने पर कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी हैं हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है वहीं टोल पर लागू नियमों के पालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं अब सवाल NHAI और जिला प्रशासन से है क्या कर्रापुर टोल पर चल रही व्यवस्था की जांच होगी क्या शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी वाहन चालकों की मांग है कि टोल पर पारदर्शी व्यवस्था लागू हो और फास्टैग होने के बावजूद उन्हें बेवजह परेशान न किया जाए अगर शिकायतें सही हैं तो जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होनी चाहिए क्योंकि टोल टैक्स देने का मतलब यह नहीं कि जनता अपना समय और सम्मान भी दांव पर लगाए अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हैं या वाहन चालकों की परेशानी यूं ही जारी रहती है।

Post a Comment

0 Comments