पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों ने पारंपरिक गरबा प्रस्तुतियों से बांधा समां उत्साह और उल्लास के साथ मनाया नवरात्रि महोत्सव

सागर।नवरात्रि पर्व की पावन बेला में पुलिस परिवार द्वारा गरबा महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों महिला थाना प्रभारियों महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की पारंपरिक वेशभूषा मनमोहक गरबा प्रस्तुतियों और मां दुर्गा की आराधना के साथ पूरा आयोजन भक्तिमय उल्लासपूर्ण एवं पारिवारिक सौहार्द के रंगों से सराबोर नजर आया कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली, पुलिस उपमहानिरीक्षक शशीन्द्र चौहान, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नरेंद्र सोलंकी सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही इस अवसर पर विभिन्न स्थानों की महिला थाना प्रभारी, एसडीओपी रहली सुश्री पूजा शर्मा, थाना प्रभारी सानोधा श्रीमती उपमा सिंह तथा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों ने सहभागिता कर आयोजन की रौनक बढ़ाई गरबा महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों ने आकर्षक पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भक्ति गीतों एवं गरबा की मधुर धुनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं तालबद्ध कदमों पारंपरिक नृत्य शैली और उत्साह से भरपूर प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया महिलाओं और बच्चियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से जीवंत एवं यादगार बनाया
आयोजन में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों को अपनी कला प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिला पूरे कार्यक्रम में उत्साह उमंग,भक्ति और आपसी आत्मीयता का वातावरण बना रहा गरबा महोत्सव के समापन अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान सहित अन्य श्रेणियों में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया प्रतिभागियों की गरबा प्रस्तुति पारंपरिक वेशभूषा नृत्य कौशल एवं विशिष्ट प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया
सागर पुलिस परिवार द्वारा आयोजित यह गरबा महोत्सव केवल सांस्कृतिक उत्सव ही नहीं बल्कि पुलिस परिवार की एकजुटता पारस्परिक सहयोग महिला सशक्तीकरण और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान का भी सुंदर उदाहरण बना कार्यक्रम ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारों को एक-दूसरे के साथ आनंद के पल साझा करने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया सागर पुलिस परिवार का यह आयोजन नवरात्रि के उल्लास को साझा करने सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने तथा पुलिस परिवार में आत्मीयता और सौहार्द को और मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

Post a Comment

0 Comments