देवरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल की बरामद

सागर। जिले में फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ तथा अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई के लिए सागर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में थाना देवरी पुलिस ने स्थायी गिरफ्तारी वारंट की तामील के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी पिस्टल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर 2026 को थाना देवरी में पदस्थ प्रधान आरक्षक महेन्द्र द्वारा पुलिस स्टाफ अतुल, मयंक, कमलेश एवं मोहित के साथ स्थायी वारंटियों की तलाश में कस्बा भ्रमण किया जा रहा था इसी दौरान मुखबिर की सूचना तथा साइबर सहयोग से प्रधान आरक्षक सौरभ की सहायता से जानकारी प्राप्त हुई कि स्थायी वारंटी अतुल पटेल निवासी ग्राम लिंगा पिपरिया,थाना करेली, जिला नरसिंहपुर, वर्तमान निवासी कुसुम बिहार कॉलोनी देवरी बायपास रोड स्थित राकेश साहू के मकान के सामने बैठा हुआ है सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का व्यक्ति मिलने पर पूछताछ की गई जिसने अपना नाम अतुल पटेल, पिता महेन्द्र पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी लिंगा पिपरिया, वर्तमान निवासी कुसुम बिहार कॉलोनी,देवरी 
आरोपी के विरुद्ध न्यायालय दीपू शाक्य, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी), देवरी द्वारा प्रकरण क्रमांक RCT/426/21, धारा 294, 323, 324, 506, 34 भा.दं.वि. में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था पुलिस टीम द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया
स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस द्वारा उसकी जामा तलाशी ली गई तलाशी में आरोपी की कमर के पीछे दाहिनी ओर एक लोहे की देशी पिस्टल बरामद हुई जिसमें धातु की खाली मैगजीन लगी हुई थी तथा
हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस पूछे जाने पर आरोपी ने अपने पास कोई लाइसेंस नहीं होना बताया पुलिस ने गवाहों के समक्ष उक्त पिस्टल को विधिवत जप्त कर मौके पर सीलबंद किया आरोपी के कब्जे से बिना वैध लाइसेंस देशी पिस्टल बरामद होने पर थाना देवरी में धारा 25(1)(बी) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments