सागर।बीना आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया रेलवे स्टेशन बीना के प्लेटफार्म नंबर-1 पर ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक अज्ञात व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने में डायल-112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम सागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर 2026 को भोपाल कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से गिर गया है और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर द्वारा बिना विलंब किए डायल-112 की FRV-14 को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया साथ ही कंट्रोल रूम से पूरी कार्रवाई की लगातार निगरानी की गई जिससे राहत एवं सहायता कार्य में तेजी बनी रही FRV-14 की टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए टीम ने बिना समय गंवाए उसे FRV वाहन की सहायता से अस्पताल बीना पहुंचाया जहां उसे उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
0 Comments