सागर। अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने गंभीर वारदातों के बाद उनके भागने के रास्तों को बंद करने तथा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया एवं आपसी समन्वय को परखने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा जिलेभर में एक साथ व्यापक स्तर पर आकस्मिक नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 700 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी मैदान में उतरे पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों द्वारा शहर से बाहर जाने वाले प्रमुख मार्गों तथा जिले से बाहर जाने वाले निर्धारित मार्गों पर एक साथ नाकाबंदी कर सघन चेकिंग की गई अभियान का उद्देश्य केवल नियमित वाहन चेकिंग करना नहीं बल्कि यह परीक्षण करना भी था कि यदि कोई व्यक्ति गंभीर वारदात को अंजाम देकर शहर अथवा जिले की सीमा से बाहर भागने का प्रयास करता है तो पुलिस किस प्रकार तत्काल नाकाबंदी कर उसके भागने के रास्तों को बंद करते हुए उसे समय रहते पकड़ सकती है इस दौरान प्रमुख मार्गों निकास बिंदुओं एवं निर्धारित चेकिंग पॉइंट्स पर पुलिस बल की तैनाती वाहनों की जांच संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तथा विभिन्न थानों के बीच समन्वय की व्यवस्था को परखा गया अभियान के दौरान थाना बहेरिया क्षेत्र में कार सवार पांच संदिग्ध व्यक्तियों को चेकिंग के दौरान रोका गया प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति वारदात कर भाग रहे थे पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप वाहन को रोककर थाना मोतीनगर की टीम द्वारा पांचों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया प्रकरण में तथ्यों के सत्यापन के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है यह कार्रवाई आकस्मिक नाकाबंदी के दौरान पुलिस की सतर्कता और विभिन्न पुलिस इकाइयों के समन्वय का महत्वपूर्ण उदाहरण है चेकिंग के दौरान देवरी थाना पुलिस ने दो स्थायी वारंट लंबित होने वाले एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद होने पर धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई खुरई पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 84/2026 में आरोपी ध्रुव पिता कमलेश कुशवाहा, उम्र 24 वर्ष, निवासी तलैया मंदिर के पास, खुरई को गिरफ्तार किया गया इसके अतिरिक्त अपराध क्रमांक 302/2026 के आरोपी के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई अभियान के दौरान बीना,भानगढ़ गौरझामर, मकरोनिया, गोपालगंज एवं बहेरिया सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई विभिन्न थाना क्षेत्रों में वारंटियों की तलाश कर वारंट तामील किए गए रहली थाना क्षेत्र में एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया जबकि गोपालगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मिले गिरफ्तारी वारंटी के विरुद्ध वारंट तामील की कार्रवाई की गई कैंट थाना क्षेत्र में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे वाहनों की जांच कर चालानी कार्रवाई की गई गोपालगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत निवारक कार्रवाई भी की गई
अभियान के अंतर्गत आने-जाने वाले वाहनों की जांच संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग वाहन चालकों की गतिविधियों पर निगरानी तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई की गई सभी निर्धारित नाकाबंदी बिंदुओं पर पुलिस बल द्वारा सतर्कता के साथ जांच की गई इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी गंभीर वारदात के बाद अपराधियों को भागने का खुला अवसर न मिले शहर के निकास मार्गों से लेकर जिले की सीमाओं तक समन्वित नाकाबंदी के माध्यम से अपराधियों की धरपकड़ की प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए सागर पुलिस द्वारा संचालित इस व्यापक महा-चेकिंग अभियान में पुलिस की तत्परता सतर्कता त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वित कार्यप्रणाली को परखा गया अभियान के दौरान अवैध हथियार की बरामदगी, स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी गंभीर अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर की गई कार्रवाई से अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को बल मिला सागर पुलिस आमजन की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है इस प्रकार के आकस्मिक चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
0 Comments