शीतला माता मंदिर के सामने आज एक दर्दनाक हादसा हो गया ब्रेक फेल होने से एक ट्रक पलट गया

ग्वालियर आंतरी थाना क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर के सामने आज एक दर्दनाक हादसा हो गया ब्रेक फेल होने से एक ट्रक पलट गया और दर्शन के लिए मंदिर के बाहर खड़ी भीड़ को कुचल दिया हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है
दअरसल जानकारी के मुताबिक आज शनिवार और रविवार के रात 01 बजे शीतला माता मंदिर पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी मंदिर के सामने ढलान पर एक ट्रक खड़ा हुआ था अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और ट्रक ढलान से लुढ़कते हुए पलट गया ट्रक के नीचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दब गए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही आंतरी थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया और नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जयरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है घायलों में दो एसएएफ के जवान भी शामिल हैं जो मंदिर पर ड्यूटी में तैनात थे डॉक्टरों के मुताबिक कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस ने बताया कि 13 मृतकों में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हैं हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ब्रेक फेल होना सामने आ रही है।

Post a Comment

0 Comments