सागर।थाना मोतीनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जानकारी के अनुसार 30.09.2026 को थाना मोतीनगर क्षेत्रांतर्गत निवासी फरियादी ने अपनी पुत्री के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई फरियादी के अनुसार रात्रि लगभग 1 बजे उठकर देखने पर उसकी पुत्री घर में नहीं मिली परिजनों एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 1025/2026, धारा 140(3) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
दिनांक 10.10.2026 को लापता युवती का शव घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित एक कुएँ में निर्वस्त्र अवस्था में मिला पुलिस द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में कराया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए मोतीनगर पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच प्रारंभ की विवेचना के दौरान पुलिस ने गांव एवं आसपास के क्षेत्र में हाईवे निर्माण कार्य में लगे लोगों से सघन पूछताछ की पूछताछ में सामने आया कि निर्माण कार्य में लगा एक युवक घटना के दिन से ही छुट्टी पर चला गया था इस महत्वपूर्ण तथ्य के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की तलाश कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी अजय कुमार पिता रामप्रसाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम ढमक थाना अमिलिया जिला सीधी की संलिप्तता सामने आई प्रकरण में साक्ष्यों एवं विवेचना के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 103(1) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v) का इजाफा किया गया पूछताछ में सामने आई घटना की वजह
पुलिस के अनुसार आरोपी की मृतिका से घटना से लगभग 15–20 दिन पहले पहचान हुई थी दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी मृतिका द्वारा आरोपी से उसके विवाहित होने के संबंध में पूछे जाने पर आरोपी ने अपनी शादी की बात छिपाई थी पुलिस के मुताबिक घटना की रात जब परिवार के सदस्य सो रहे थे तब आरोपी ने युवती को घर के बाहर बुलाया और उसके साथ दुराचार किया इसी दौरान युवती के परिजन उसकी तलाश करने लगे युवती ने आरोपी से विवाह करने की बात कही तथा उसके विवाहित होने की जानकारी सामने आने पर अपने और आरोपी के परिजनों को इसकी जानकारी देने की बात कही पुलिस के अनुसार इसी बात को लेकर आरोपी ने युवती को जान से मारने के इरादे से कुएँ में धक्का दे दिया तथा उसके कपड़े भी कुएँ में फेंक दिए इसके बाद आरोपी अपने शिविर में जाकर सो गया और बाद में अपने गृह जिले सीधी चला गया मोतीनगर पुलिस द्वारा आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर दिनांक 18.10.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया प्रकरण में विवेचना एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है।
0 Comments