उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कार्यालय के स्टोर रूम में लगी आग लाखों की दवाईयां जली बड़ी अनहोनी टली

सागर।डॉ माखनलाल कम्पाउंड में स्थित उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कार्यालय के स्टोर रूम में शनिवार को आग लग गई घटना की जानकारी मिलते ही कैंट थाना पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई घटना के समय कार्यालय बंद था और कोई कर्मचारी परिसर में मौजूद नहीं था घटना की जानकारी देते हुए पशु विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डीडी चढ़ार ने बताया कि किराए से रहने वाले लोगों ने धुआं निकलते और आवाज आते देख सूचना विभाग को दी जिसके बाद 112 पर फोन कर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया लेकिन निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची आग से स्टोर रूम में रखा पुराना फुटकर सामान और 2-3 बोरियों में रखी डिस्पोजल सामग्री जल गई अधिकारी ने बताया कि दवाई स्टॉक की जांच करवाई जाएगी फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments