सागर। पुलिस की संवेदनशीलता तत्परता एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग का सराहनीय उदाहरण सामने आया है अग्निवीर भर्ती में शामिल होने सागर आए जिला नरसिंहपुर के ग्राम कठौतिया निवासी अभ्यर्थी पंकज पाल का ऑटो में छूटा मूल दस्तावेजों से भरा बैग पुलिस ने तलाश कर सुरक्षित वापस दिलाया बैग में भर्ती से संबंधित सभी मूल दस्तावेज रखे हुए थे तथा उसी दिन शाम से उनका अग्निवीर भर्ती का टेस्ट होना था प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज पाल अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सागर आए थे वे सागर बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर मकरोनिया स्थित भर्ती स्थल पहुँचे इस दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वे अत्यंत परेशान एवं दुखी हो गए क्योंकि बैग में उनके सभी मूल दस्तावेज थे और भर्ती परीक्षा का महत्वपूर्ण अवसर सामने था पंकज पाल सहायता के लिए पहले थाना सिविल लाइन पहुँचे थाना स्टाफ ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी आर.के.एस. चौहान के पास भेजा पुलिस कंट्रोल रूम में अभ्यर्थी की परेशानी को समझते हुए तत्काल आवश्यक प्रयास शुरू किए गए
तलाश के दौरान मकरोनिया क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया फुटेज में पंकज पाल को ऑटो में बैठते हुए देखा गया जिससे ऑटो की पहचान एवं जानकारी प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सुराग मिला इस सुराग के आधार पर संबंधित ऑटो की तलाश की गई और अंततः ऑटो का पता लगाकर उसमें छूटा बैग प्राप्त कर लिया गया इस पूरी कार्यवाही में पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी आर.के.एस. चौहान एवं महिला आरक्षक रक्षा राजपूत ने सक्रिय भूमिका निभाई पुलिस की तत्परता CCTV फुटेज के प्रभावी उपयोग तथा समन्वित प्रयासों से अभ्यर्थी के सभी मूल दस्तावेज सुरक्षित वापस मिल गए अपने मूल दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर पंकज पाल ने राहत की साँस ली भर्ती का टेस्ट छूटने की आशंका से अत्यंत दुखी अभ्यर्थी के चेहरे पर खुशी लौट आई उन्होंने समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए सागर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments