सागर।रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का ट्रेन के पायदान से पैर फिसल गया वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरा घटना देख प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान दौड़ा और यात्री को खींचकर तुरंत बाहर निकाला समय रहते यात्री को बाहर खींचने से उसकी जान बच गई घटनाक्रम का वीडियो शनिवार को सामने आया है जानकारी के अनुसार यात्री हरिशंकर गढ़वाल निवासी नंदानगर इंदौर शुक्रवार को इंदौर-हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस में इंदौर से हावड़ा की यात्रा कर रहे थे सागर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची जहां यात्री खाने का सामान लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरे कुछ देर बाद ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना होने लगी ट्रेन जाते देख यात्री ने दौड़ लगाई और चलती ट्रेन में चढ़ने लगे तभी पायदान से उनका पैर फिसल गया और वह गिर गए प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच आ गए घटना देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद आरपीएफ आरक्षक सूरज कुमार सेन ने दौड़ लगाई बगैर देरी किए उन्होंने यात्री को पकड़ा और सुरक्षित बाहर खींच लिया जिससे यात्री की जान बच गई घटना देख प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई स्टेशन प्रबंधन मौके पर पहुंचा ट्रेन को रुकवाया गया यात्री से पूछताछ के बाद उन्हें सुरक्षित ट्रेन में बैठाया गया जिसके बाद ट्रेन और यात्री को रवाना किया गया।
0 Comments