जनसेवा और आत्मीयता के बीच मनाया गया मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का जन्मदिन

सागर।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का जन्मदिन इस बार सागर शहर और सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह,आत्मीयता और जनसेवा के भाव के साथ मनाया गया जन्मदिन के अवसर पर पूरा शहर मंत्री  राजपूत को जन्मदिन की बधाई देने वाले होर्डिंग, बैनर और शुभकामना संदेशों से सजा नजर आया शहर के प्रमुख मार्गों चैराहों और सार्वजनिक स्थानों पर हजारों की संख्या में लगाए गए होर्डिंग्स ने जन्मदिन के उत्सव को भव्य रूप दे दिया सुबह से ही मंत्री राजपूत को शुभकामनाएं देने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक, इष्ट-मित्र, शुभचिंतक माताएं-बहनें, युवा एवं क्षेत्रवासी अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे और मंत्री राजपूत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ,दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की चारों ओर उत्साह, उमंग और आत्मीयता का माहौल दिखाई दिया धार्मिक आस्था के साथ हुई दिन की शुरुआत मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने जन्मदिन की शुरुआत प्रातः 11 बजे निज निवास पर पूजा-अर्चना एवं गौसेवा के साथ की उन्होंने ईश्वर से प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की भूतेश्वर मंदिर में किया महाभिषेक बीएमसी के पूर्व छात्रों ने किया आत्मीय स्वागत दीनदयाल चैराहे पर बीएमसी के पूर्व छात्र भीमसेन यादव एवं उनकी मित्र मंडली ने मंत्री राजपूत का आत्मीय स्वागत किया इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की होटल रॉयल पैलेस में उमड़ा शुभचिंतकों का सैलाब दोपहर से शाम तक होटल रॉयल पैलेस में मंत्री राजपूत ने कार्यकर्ताओं, इष्ट-मित्रों एवं शुभचिंतकों से मुलाकात की इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हर चेहरे पर उत्साह और हर जुबान पर जन्मदिन की बधाई नजर आई दिव्यांग बच्चों के साथ भोजन कर मनाया जन्मदिन होटल रॉयल पैलेस में मंत्री राजपूत ने दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग बच्चों के साथ स्नेहपूर्वक भोजन किया उन्होंने बच्चों को पुरस्कार एवं उपहार वितरित किए और उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं मंत्री राजपूत ने कहा कि समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाना ही जन्मदिन मनाने की वास्तविक सार्थकता है अपने नेता के जन्मदिन की खुशी को उनके समर्थकों व चाहने वालों ने अपने-अपने अंदाज में मनाया प्रजापति समाज द्वारा मंत्री राजपूत के जन्मदिन पर 63 मटकों में दूध-दही,मक्खन आदि भरकर पूरी समाज के लोग पहुंचे जहां उन्होंने मंत्री राजपूत को अपने विशेष अंदाज में शुभकामनाएं दी कई समर्थकों औरशुभचिंतकों ने अपने-अपने अलग अंदाज में शुभकामनाएं देकर जन्मदिन मनाया मंत्री राजपूत ने कहा कि“मेरे जन्मदिन के अवसर पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मुझे शुभकामनाएं देने वाले सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं माताओं-बहनों, युवाओं, बुजुर्गों, इष्ट-मित्रों एवं समस्त क्षेत्रवासियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं आप सभी का प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए ईश्वर के आशीर्वाद के समान है आपका यह विश्वास और स्नेह मुझे जनसेवा के पथ पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है मंत्री राजपूत को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सांसद डाॅ.लता वानखेड़े नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बण्डा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया बण्डा पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर,नारायण कबीरपंथी वरिष्ठ जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत डाॅ.वीरेंद्र पाठक, नेता कृष्णा सिंह महुआखेड़ा, हरिराम सिंह कैथोरा,भाजपा नेता नेवी जैन, राहुल साहू, यश अग्रवाल, संध्या भार्गव, याकृति जड़िया,जगन्नाथ गुरैया सहित हजारों लोगों, अधिकारी-कर्मचारी ने पहुंचकर मंत्री राजपूत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments